बेच दे बेटा हिंदुस्तान, बेच दे बेटा हिंदुस्तान
बेच दे बेटा हिंदुस्तान, हो जा जल्दी से धनवान।
वह जो बाज सुनाते है मुफ्त भला कब आते हैं
झूम-झूम कर पंडित जी पैसे के गुण गाते है
पहले पैसा फिर भगवान बेच दे बेटा हिंदुस्तान॥
दौलत ही से इज्जत है दौलत ही से सोहरत है
काम किये जा नीच से नीच , तेरे पास तो दौलत है
कर ले पूरा हर अरमान , बेच दे बेटा हिंदुस्तान॥
बेटा हो या अपना बाप, तौल में दे कम ही नाप
मुरख इसकी चिंता छोड़, कट जाये सब सारा पाप
कर ले बस गंगा अस्नान, बेच दे बेटा हिंदुस्तान॥
नकली में असली को फेट बिक्री कर मनमानी रेट
चोरी कर ले इनकम टैक्स , बहर ले काले धन से पेट
हो जा भारत का कल्याण , बेच दे बेटा हिंदुस्तान॥
डिग्री को करके पामाल, बढ़ आगे बन्दुक सम्हाल,
मुरख इसकी चिंता छोड़ , पढ़ लिख कर चल डाका डाल,
बन जा फूलन और मलखान , बेच दे बेटा हिंदुस्तान॥
चेक पे रकमे भरना सिख , जाली शाइन करना सिख
गौतम बनके जल फेंक , जेल में जीना मरना सिख
नटवर के तू काट ले कान, बेच दे बेटा हिंदुस्तान ॥
लेले लाल किले का दाम, कर दे ताजमहल नीलाम
पैसे उगले चार मीनार, उसके उपर कर एक काम
लिखवादे ''मेड इन जापान'' बेच दे बेटा हिंदुस्तान॥
Sunday, February 19, 2012
Subscribe to:
Comments (Atom)
